आज जन्म लिए बालक का फल…. आज जन्म लिया बालक दार्शनिक सुन्दर, सुशील, कोमल हृदय दयालु तथा परोपकारी कमीशन एजेन्ट एम.बी.ए. एम.सी.ए.का अध्यन करने वाला धनी मानी होगा।
मेष- विघटनकारी तत्वों से क्षतिग्रस्त होने से बचियें, समस्याएं बनी ही रहेगी। वृष – कार्य सफलता से संतोष, स्त्रीवर्ग से उल्लास, आपकी चिन्ताएं कम अवश्य होंगी। मिथुन- आशानुकूल सफलता मिलेगी, व्यावसायिक क्षमता अनुकूल बनेगी, समय का ध्यान दें। कर्क- अशुद्ध गोचर रहने से विशेष कार्य स्थिगित रखे, अधिकारियों से तनाव बन सकता हैं। सिंह- आर्थिक योजना फलीभूत होगी, विरोधी परेशान करेंगे, कार्य की अवश्य चिन्ता बनेगी। कन्या- स्वभाव में अशान्ति, मानसिक बेचैनी, कार्यतीव्रता के कुछ प्रयास अवश्य सफल होगें। तुला- अर्थव्यवस्था कुछ अनुकूल होगी, आशानुकूल सफलता का हर्ष अवश्य ही होगा। वृश्चिक- इष्ट मित्र सहायक रहेंगे, बड़े-बड़े लोगों से मेल मिलाप अवश्य ही होगा, कार्य बनेगा। धनु- मान प्रतिष्ठा बाल-बाल बचे, कार्य वृत्ति में सुधार होगा, रुके कार्य शीघ्र निपटा ले। मकर- व्यवसाय में व्यग्रता, तनाव व क्लेश से हानि, कार्य को स्थगित कर देवें, समय का ध्यान रखे। कुंभ- सफलता के साधन जुटायें, धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, ध्यान रखे। मीन- बिगड़े कार्य बनेंगे, योजना फलीभूत होगी, इष्टमित्र सुख वर्धक अवश्य होंगे।



