HomeNational यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 48 लोगों की मौत,पंजाब में भी जमकर...

 यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 48 लोगों की मौत,पंजाब में भी जमकर बरसे बादल

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी तबाही मचाई है। दोनों राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 48 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 15 से अधिक राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओलावृष्टि हुई।बिहार में आंधी-बारिश और वज्रपात से 17 लोगों की जान चली गई। राजधानी पटना में खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। तेज बारिश और कम दृश्यता के कारण चार उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट करना पड़ा, जबकि 18 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। इससे 500 से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के 25 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से 31 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सहारनपुर शामिल है, जहां भारी बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों से तेज बहाव के साथ पानी नीचे आ गया। अचानक आए जलप्रवाह में इनोवा, ट्रैक्टर समेत करीब 10 वाहन बह गए। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। राज्य के सभी 75 जिलों में आज भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है।इधर, राजस्थान में भी मौसम विभाग ने 30 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। एक दिन पहले चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर और सीकर समेत कई जिलों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

सुबह-सुबह हुई ओलावृष्टि – उधर, पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओलावृष्टि हुई, जबकि मोहाली में तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अस्थिर मौसम बने रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments