HomeNationalसोने की कीमतों में आई तेजी,चांदी में नरमी

सोने की कीमतों में आई तेजी,चांदी में नरमी

नई दिल्ली । घरेलू बाजार में बुधवार सुबह जहां सोने की वायदा कीमतों में तेजी आई। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। घरेलू बाजार में आज सुबह सोने के वायदा भाव 1,59,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,66,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें नीचे आयी हैं।सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्सा) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त अनुबंध 101 रुपये बढ़कर 1,59,447 रुपये के स्तर पर खुला।

वहीं इसका पिछला बंद भाव 1,59,346 रुपये था। सोने के वायदा भाव इस साल 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत कमजोर रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई अनुबंध आज 39 रुपये टूटकर 2,66,668 रुपये पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 2,66,707 रुपये था। ये 2,66,672 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 2,66,066 रुपये के भाव पर दिन के निचला स्तर पर पहुंचा। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे थे।

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में कमी रही। कॉमेक्स पर पर सोना आज 4,520 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 4,519.90 डॉलर प्रति औंस था। एक समय पर ये 12.80 डॉलर की गिरावट के साथ 4,507.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 75.49 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 75.55 डॉलर था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments