HomeNationalममता को बड़ा झटका : ऋतब्रत बने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष,स्पीकर ने...

ममता को बड़ा झटका : ऋतब्रत बने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष,स्पीकर ने दी मान्यता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनके नेतृत्व वाले बागी गुट को मान्यता देते हुए उन्हें नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) के रूप में स्वीकार कर लिया है। यह घटनाक्रम टीएमसी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऋतब्रत बनर्जी और उनके समर्थक विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को 58 से अधिक विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे हैं।

बागी गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता और अन्य नेताओं को प्रमुख पदों पर नामित करने का प्रस्ताव भी दिया है। टीएमसी से निष्कासित नेता संदीपन साहा ने दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष के लिए निर्धारित कार्यालय आधिकारिक रूप से आवंटित कर दिया गया है और ऋतब्रत बनर्जी ने वहां कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि बागी गुट अब विधानसभा के भीतर प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभाएगा।

दिलचस्प बात यह है कि बागी विधायकों ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को अब भी चेयरपर्सन बताया है। इससे संकेत मिलता है कि उनका विरोध सीधे ममता बनर्जी के बजाय वर्तमान संगठनात्मक नेतृत्व और सत्ता संरचना को लेकर है। संदीपन साहा ने पार्टी की मौजूदा स्थिति के लिए अभिषेक बनर्जी की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि यदि पार्टी की उपलब्धियों का श्रेय नेतृत्व को मिलता है तो संगठन में पैदा हुई समस्याओं की जिम्मेदारी भी नेतृत्व को लेनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments