HomeNational कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, प्रियंका गांधी को मिल सकती है...

 कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, प्रियंका गांधी को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली । कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी नेतृत्व अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों और आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों और संगठनात्मक पदों में बदलाव पर विचार कर रहा है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका गांधी की संभावित नई भूमिका को लेकर हो रही है।सूत्रों के अनुसार हाल ही में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के बीच हुई बैठकों में संगठनात्मक बदलावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और राजस्थान समेत कई राज्यों में प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। कांग्रेस का मुख्य फोकस उन राज्यों पर है जहां वर्ष 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी सामाजिक और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नई नियुक्तियों की रणनीति तैयार कर रही है। उत्तर प्रदेश में दलित नेतृत्व को आगे बढ़ाने और पंजाब में नए सामाजिक संतुलन की कोशिशों पर भी विचार किया जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पिछले ढाई वर्षों से किसी प्रत्यक्ष संगठनात्मक जिम्मेदारी के बिना महासचिव के रूप में काम कर रहीं प्रियंका गांधी को पार्टी नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के पहले कार्यकाल का यह आखिरी बड़ा संगठनात्मक फेरबदल होगा। ऐसे में पार्टी नेतृत्व आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश में जुटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments