HomeNationalपंजाब राज्यपाल का युवाओं को संदेश: सोच बदलेगी तभी बदलेगा देश

पंजाब राज्यपाल का युवाओं को संदेश: सोच बदलेगी तभी बदलेगा देश

लुधियाना । पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में युवाओं को संबोधित कर कहा कि देश को बदलने के लिए सबसे पहले सोच में सकारात्मक बदलाव लाना जरुरी है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही भारत का भविष्य तय करेगी और देश को नई दिशा देने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है।

एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उन्हें देश सेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केवल किसी पद या कुर्सी तक पहुंचना ही सफलता का अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि योजनाओं और नीतियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और सेवा भावना के साथ धरातल पर उतारना ही असली चुनौती है। राज्यपाल कटारिया ने विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा को रेखांकित कर कहा कि उनकी सबसे बड़ी चुनौती देश को बेहतर बनाना है। व्यक्ति का मजबूत चरित्र ही समाज और देश को मजबूती प्रदान करेगा।

राज्यपाल ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि देश में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने सिर्फ आर्थिक विकास ही नहीं, बल्कि चरित्र, मानवता और नैतिक मूल्यों को भी मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से सहयोग और सामूहिक विकास की भावना अपनाने का आह्वान कर कहा कि समाज तभी मजबूत होगा जब लोग एक-दूसरे की सफलता में भागीदार बनने वाले है। कटारिया ने विद्यार्थियों से जीवन का स्पष्ट मिशन तय करने और संघर्षों का साहसपूर्वक सामना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ काम कर ही युवा समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments