HomeNationalCM योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा वार: उनके एजेंडे में विकास...

CM योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा वार: उनके एजेंडे में विकास नहीं, गुंडागर्दी

फिरोजाबाद । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ से अधिक की 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सपा के एजेंडे में विकास कभी रहा ही नहीं, बल्कि समाज को बांटना, सामाजिक एकता को छिन्न-भिन्न करना और गुंडागर्दी को प्रोत्साहित करना ही सपा की प्राथमिकता रही है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा सरकारें गरीब के कल्याण में अड़चनें डालती थीं, विकास की हर योजना में रोड़ा अटकाती थीं और पर्व-त्यौहारों को उपद्रव में बदल देती थीं।

उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र कर कहा कि तब वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का बोलबाला था, जहां हर जिले का एक चिन्हित माफिया अराजकता फैलाता था और गरीबों के मकानों व जमीनों पर कब्जा करता था। इसके विपरीत, उन्होंने अपनी डबल इंजन सरकार की तुलना करते हुए कहा कि अब वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पर जोर है।सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश माफिया-मुक्त, गुंडा-मुक्त और उपद्रव-मुक्त है, नो कर्फ्यू नो दंगा, सब चंगा है।

उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकारें रामनवमी और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सवों का विरोध करती थीं, कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थीं और गरीब को मुफ्त राशन, आयुष्मान की सुविधा, आवास, शौचालय, एलपीजी सिलेंडर या बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती थीं। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर आरोप लगाया कि वे अंधेरे में रहने के आदि थे, क्योंकि अंधेरे में ही इनकी डकैती कुशलतापूर्वक पड़ जाती थी। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि आज प्रदेश में 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है और 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments