HomeNational अगले महीने 31 में से 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

 अगले महीने 31 में से 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

मुंबई । अक्टूबर का महीना भारत में त्योहारों का महीना होता है। अक्टूबर 2025 में नवरात्रि से लेकर दशहरा, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा तक कई त्योहार हैं। इसलिए बैंकों में लंबी छुट्टियां मिलेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की गाइडलाइन के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको अक्टूबर महीने में बैंक का कोई जरूरी काम निपटाना है, तो छुट्टियों की यह लिस्ट पहले ही देख लें।दरअसल अक्टूबर महीने में देशभर में बैंक 15 दिन से ज्यादा बंद रहेंगे। हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होंगी, कुछ जगहों पर स्थानीय त्योहारों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा, 6 साप्ताहिक छुट्टियां (शनिवार-रविवार) हैं, जिसके कारण 31 में से कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे।

 त्योहारों के कारण छुट्टियां – 1 अक्टूबर को नवरात्रि, दशहरा, औजार/हथियार पूजा है, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती (राष्ट्रीय अवकाश) है, 3-4 अक्टूबर को दशहरा-दुर्गा पूजा, 6 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती, 10 अक्टूबर को करवा चौथ, 18 अक्टूबर को कटि बिहू (असम), 20-22 अक्टूबर को दिवाली (नरक चतुर्दशी, अमावस्या, बलि प्रतिपदा), 23 अक्टूबर को भाई दूज, 27-28 अक्टूबर को छठ पूजा और 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
 साप्ताहिक अवकाश अतिरिक्त
5,12,19,26 अक्टूबर को रविवार और 11, 25 अक्टूबर को शनिवार हैं। इन दिनों बैंक बंद रहेंगे।

 राज्य के अनुसार छुट्टियां अलग-अलग – आरबीआई के निर्देशों के अनुसार, राज्य के अनुसार छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। राज्यों की पूरी सूची आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। त्योहारों के दौरान एटीएम में नकदी खत्म हो सकती है, इसलिए आरबीआई ने ग्राहकों से डिजिटल लेनदेन को प्राथमिकता देने की अपील की है।
 ऑनलाइन सेवाएँ रहेंगी शुरू –  बैंक बंद होने के बावजूद, ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए सारे काम निपटाए जा सकते हैं। इन दिनों बैंक की ज़्यादातर सेवाएँ घर बैठे उपलब्ध हैं, जिससे छुट्टियों में भी कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आपका कोई बहुत ज़रूरी काम है, तो अक्टूबर शुरू होने से पहले उसे निपटा लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments