HomeNationalपंजाब,हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब,हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, और भारत मौसम विज्ञान विभाग) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा इस समय गुजरात के जामनगर, राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू और हरियाणा के हिसार, पंजाब के बठिंडा से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों के भीतर मॉनसून उत्तर अरब सागर, गुजरात और राजस्थान के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब के शेष इलाकों को भी पूरी तरह कवर कर लेगा। इस सक्रियता के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में 6 से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 6-7 जुलाई को और उत्तराखंड में 5 जुलाई को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, इन क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। मैदानी इलाकों की बात करें तो, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में 6 से 8 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में 7 से 10 जुलाई के बीच मानसूनी बारिश का दौर तेज होगा। पूर्वी राजस्थान में 5 से 7 जुलाई के दौरान अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जिसके चलते प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

मप्र,छग और महाराष्ट्र में लगातार बारिश – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी 10 जुलाई तक लगातार मॉनसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 से 8 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 5 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राज्यों में, ओडिशा में मौसम विभाग ने भारी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यहां कुछ स्थानों पर बहुत भारी से लेकर अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं, गंगा के किनारे स्थित पश्चिम बंगाल, झारखंड और हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल में 5 से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी। झारखंड में तीव्र आकाशीय बिजली गिरने की विशेष चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा का मौसम – पूर्वोत्तर राज्यों में भी मॉनसून की सक्रियता बनी रहेगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 10 जुलाई के बीच लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 7 जुलाई से बारिश की तीव्रता बढ़ेगी, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पश्चिमी तट पर स्थित गुजरात में भी 7 जुलाई के बीच अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है। सौराष्ट्र और कच्छ में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों और तटीय इलाकों के निवासियों को एहतियात बरतने और समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments