HomeSportसौरव गांगुली के नाम दर्ज इस अनूठे कीर्तिमान को शायद ही कोई...

सौरव गांगुली के नाम दर्ज इस अनूठे कीर्तिमान को शायद ही कोई तोड़ पाये

कोलकाता । भारतीय क्रिेकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम कई रिकार्ड हैं पर एक ऐसा रिकार्ड उनके नाम है जो शायद ही कभी टूटे। यह रिकॉर्ड है उनके टेस्ट डेब्यू में शतक लगने के बाद अंतिम टेस्ट मैच की आखिरी पारी में गोल्डन डक (पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने का)। इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में गांगुली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं जिनके नाम यह अनूठा और शायद कभी न टूटने वाला कीर्तिमान दर्ज है।गांगुली के इस रिकॉर्ड को ‘असंभव’ इसलिए कहा जाता है, क्योंकि हर क्रिकेटर अपने करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से करना चाहता है। पहले ही मैच में शतक जड़ना या पांच विकेट लेना, किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है।

ठीक वैसे ही जैसे गांगुली ने लॉर्ड्स में अपने टेस्ट डेब्यू में शतक लगाकर अपने आगमन का बिगुल बजाया था पर इसके विपरीत, कोई भी खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम मैच, खासकर अंतिम पारी में गोल्डन डक नहीं होना चाहेगा। यह स्थिति आकस्मिक और अनचाही होती है। इन दोनों ध्रुवीय विपरीत घटनाओं का एक ही खिलाड़ी के करियर में घटित होना, और वह भी करियर की शुरुआत और अंत में, इसे लगभग असंभव बना देता है। यह संयोग किसी खिलाड़ी द्वारा जानबूझकर दोहराया जाना तो दूर, आकस्मिक रूप से भी घटित हो पाना लगभग संभव नजर नहीं आता है। गांगुली का करियर उपलब्धियों और अनूठे पलों से भरा पड़ा है पर उनका यह डेब्यू शतक और अंतिम पारी गोल्डन डक का रिकॉर्ड एक ऐसा कीर्तिमान है, जो उनके करियर की विशिष्टता को रेखांकित करता
हालांकि, सौरव गांगुली का करियर सिर्फ इस अनोखे रिकॉर्ड तक ही सीमित नहीं है।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में उन्हें सबसे प्रभावशाली कप्तानों में से एक माना जाता है, जिन्होंने टीम को 2000 के दशक के मुश्किल दौर से निकाला और उसे एक आक्रामक व जीतने वाली टीम में बदला। दादा के नाम से मशहूर गांगुली ने अपने नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कीं। बल्लेबाज के तौर पर भी गांगुली ने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने भारत के लिए 113 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 7212 रन बनाए। उनके टेस्ट करियर में 16 शानदार शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं, जो उनकी बल्लेबाजी क्षमता को दिखाते हैं। वनडे क्रिकेट में तो उनका प्रदर्शन और भी बेहतरीन रहा। 311 एकदिवसीय मैचों में गांगुली ने 11363 रन बनाए, जिसमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ उन्होंने अपनी धीमी गति की मध्यम तेज गेंदबाजी से भी टीम के लिए अहम योगदान दिया और अपने करियर में 100 वनडे विकेट भी लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments