HomeNationalअमित शाह ने किया जयप्रकाश पुस्तकालय का उद्घाटन 

अमित शाह ने किया जयप्रकाश पुस्तकालय का उद्घाटन 

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को नई दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पुस्तकालयों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि किसी देश का भविष्य उसकी कृषि या उद्योगों से नहीं, बल्कि उसके पुस्तकालयों में मौजूद युवाओं की भीड़ से आंका जाता है।केंद्रीय गृह मंत्री ने गांधीनगर लोकसभा में चलाए गए छोटे से प्रयोग का जिक्र किया, जहां प्रत्येक गांव में पुस्तकालय खुले और उन्हें बड़े पुस्तकालयों से लिंक किया गया। इन पुस्तकालयों के जरिए मोबाइल वैन की सहायता से हर शुक्रवार को गांव के बच्चों को उनकी इच्छानुसार पुस्तकें उपलब्ध होती हैं।

उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के जीवन अनुभवों को पुस्तकों के माध्यम से प्राप्त करने और उन्हें अपने विवेक की कसौटी पर परख कर जीवन में उतारने का आग्रह किया, जिससे उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उद्घाटित पुस्तकालय में एक अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई है, जहां युवा एक करोड़ से अधिक डिजिटल पुस्तकों तक ऑनलाइन पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। पूरे परिसर में निशुल्क वाई-फाई और डिजिटल अध्ययन सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि जब तक कोई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को नहीं पढ़ेगा, तब तक वह भारत की आत्मा, संस्कृति, स्वाभिमान और संघर्ष को पूरी तरह नहीं जान पाएगा, और इसतरह के महान साहित्यकारों तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम पुस्तकालय ही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments