HomePunjab गैंगस्टरों ते वार का 174वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 667 स्थानों पर...

 गैंगस्टरों ते वार का 174वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 667 स्थानों पर छापेमारी; 413 काबू 

 चंडीगढ़ : राज्य में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 174वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 667 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’— पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

174वें दिन पुलिस टीमों ने 4 हथियारों सहित 413 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 48,098 हो गई है।इसके अलावा 293 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 4 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।लोग, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 499वें दिन भी जारी रखते हुए आज 45 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 621 ग्राम हेरोइन, 190 नशीली गोलियां तथा 1600 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 499 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 73,596 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 15 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने एवं पुनर्वास का उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments