HomeNationalPM मोदी ने चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज की घोषणा की,4700 करोड़...

PM मोदी ने चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज की घोषणा की,4700 करोड़ के प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ का दौरा किया, जहाँ उन्होंने 4700 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि चंडीगढ़ को एक नया एमबीबीएस कॉलेज मिलेगा, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही वहाँ पढ़ाई शुरू होगी। पीएम मोदी हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद चंडीगढ़ पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने पीजीआई में इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का अनावरण किया।पीजीआई में परियोजनाओं का अनावरण कर प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए भविष्य की तकनीक, आधुनिक परिवहन और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसतरह के निर्णय ले रही है, जिनका फायदा न केवल वर्तमान पीढ़ी को, बल्कि भारत की आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने नई विकास परियोजनाओं के लिए चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई देकर कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों का जीवन को आसान करेगी।प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश में स्वास्थ्य सेवाएं अब हर नागरिक का अधिकार बनती जा रही हैं, और केंद्र सरकार ने मेडिकल शिक्षा का तेजी से विस्तार किया है, जिससे युवाओं को डॉक्टर बनने के अधिक अवसर मिल रहे हैं। पीएम मोदी ने चंडीगढ़ को शिक्षा और अनुसंधान का बड़ा केंद्र बताया, जो भविष्य में स्टार्टअप और नई तकनीकों के लिए हब के रूप में उभरेगा।

उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) और गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-46 में नए छात्रावासों का उद्घाटन किया, और कहा कि यहाँ के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर और डीपफेक जैसी तकनीकों में भारत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र में कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं की शुरुआत की। आईटी सिटी-ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना की शुरुआत हुई, जिससे मोहाली और खरड़ के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वहीं अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे का शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर राजनीतिक सौहार्द भी देखने को मिला, क्योंकि चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और श्री आनंदपुर साहिब से आप सांसद मालविंदर कंग भी मंच पर मौजूद थे, और उनके नाम परियोजनाओं की पट्टिकाओं पर भी अंकित थे। चंडीगढ़ के बाद, पीएम मोदी जालंधर के लिए रवाना हो गए, जहाँ वे अमृत भारत स्कीम के तहत 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करने वाले है। वे प्रमुख डेरों के संतों से मिलने और एक रैली को संबोधित करने वाले है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments