HomeLifestyleअगर आप बाल कलर करने जा रही हैं तो इस बात का...

अगर आप बाल कलर करने जा रही हैं तो इस बात का रखें ध्यान 

Lifestyle News : अगर आप स्टाइलिश दिखने के लिए बालों को कलर करने जा रही हैं तो अच्छा है पर इससे पहले कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखें। अगर आप ये मानती हैं कि एकबार बाल कलर करने के बाद कलर कई महीनों तक वैसा ही बना रहेगा तो ये आपकी भूल है। कलर करने के कुछ दिनों तक तो आपके बाल बहुत चमकेंगे पर हर वॉश के साथ कलर हल्का होता जाएगा। ऐसे में पहले से ही इस स्थिति के लिए तैयार रहें।कलर कराने के बाद जब भी बाल वॉश करें कोशिश कीजिए ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे कलर जल्दी फीका नहीं पड़ेगा।

कलर कराने के बाद जब भी बाल धोएं हल्के रंग की तौलिया और हल्के रंग के टॉप पहनने से परहेज करें। वरना तौलिए और टॉप पर रंग के धब्बे पड़ सकते हैं। कलर कराने के बाद बहुत जल्दी-जल्दी बाल मत धोएं। इससे बालों का कलर बहुत जल्दी फीका पड़ जाएगा। बाल कलर कराने के बाद हो सकता है कि आपको डैंड्रफ की समस्या हो जाए या फिर आपके बाल बाल दो-मुंहे हो जाएं। बाल कलर करने से पहले दस्ताने पहनना बिल्कुल न भूलें. वरना आपके हाथों में कलर लग जाएगा और इसे छुड़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments