आज जन्म लिए बालक का फल……आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, दार्शनिक तथा उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, सुंदर, सुशील, कोमल हृदय, तार्किक तथा शिक्षक-शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल, धनी-मानी, राजनेता, विधायक तथा मंत्री होगा।
मेष राशि – आशानुकूल सफलता का संतोष होगा तथा सफलता के साधन अवश्य ही बनेंगे ध्यान दें।
वृष राशि – समय आराम से बीतेगा, व्यवसायिक क्षमता का ध्यान अवश्य रखें, समय का ध्यान रखें।
मिथुन राशि – अधिकारियों का समर्थन फलप्रद रहेगा, किन्तु इष्ट मित्रों से परेशानी बनेगी, कार्य पर ध्यान दें।
कर्क राशि – इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा, कुटुम्ब की समस्यायें सुलझेंगी, कार्य समय पर निपटा लें।
सिंह राशि – प्रतिष्ठा वृद्धि एवं बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा, कार्य पर ध्यान अवश्य दें।
कन्या राशि – संघर्ष से सफलता, व्यवसायिक क्षमता से संतोष, आशानुकूल लाभ से हर्ष होगा।
तुला राशि – मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि एवं बड़े लोगों से मेल-मिलाप होगा, कार्य बनेंगे।
वृश्चिक राशि – सामाजिक कार्य में सुधार, कार्यगति में अनुकूलता बनेगी, इष्ट मित्र सुखवर्धक रहेगा।
धनु राशि – अचानक शुभ समाचार प्राप्ति से कार्यगति में सुधार होगा, चिन्तायें कम होंगी।
मकर राशि – कार्य स्थिति यथावत् रहेगी, सोचे कार्य समय पर पूर्ण होंगे, कार्य समय पर करें।
कुंभ राशि – इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा, शारीरिक कष्ट एवं चिन्ता, असमंजस की स्थिति बनेगी।
मीन राशि – इष्ट मित्र सहायक होगा, दैनिक कार्यगति अनुकूल होगी, समय स्थिति का ध्यान अवश्य रखें।



