आज जन्म लिए बालक का फल…….. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तमवृत्ति वाला, दानी-मानी, क्राकरी का व्यापारी, सोने-चांदी का व्यापार तथा चूना तथा दूध, दही का व्यापार व डेरी वाला होगा।
मेष राशि – किसी से अचानक परेशानी, स्त्री-वर्ग से तनाव तथा मानसिक बेचैनी होगी।
वृष राशि – स्त्री-शरीर बाधायें, अस्थिरता एवं व्यवसायिक उद्विघ्नता का वातावरण बनेगा।
मिथुन राशि – अनावश्यक बाधायें पीडि़त रखें, कुछ चिन्तायें बनी ही रहेंगी, ध्यान दें।
कर्क राशि – सोचे हुये कार्य पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा रुकावट व कष्ट बनेगा।
सिंह राशि – किसी धोखे व हानि से बचें, बाधा से विपरीत कार्यगति अवश्य ही बनेगी।
कन्या राशि – स्त्री-वर्ग से उल्लास, योजनायें फलीभूत होंगी, सोचे हुये कार्य अवश्य बनेंगे।
तुला राशि – कुछ कार्यों में स्थायित्व, सामर्थ वृद्धि, प्रयत्न सफल अवश्य होंगे, ध्यान दें।
वृश्चिक राशि – कुटुम्ब में परेशानी, स्वभाव में खिन्नता, मानसिक बेचैनी अवश्य बनेगी।
धनु राशि – तनाव व क्लेश, स्त्री-शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी तथा खिन्नता अवश्य होगी।
मकर राशि – इष्ट-मित्र फलप्रद हों, समयानुकूल सफलता से हर्ष हो, विशेष लाभ होगा।
कुंभ राशि – मानसिक बेचैनी, अर्थ-व्यवस्था बढ़े, परिश्रम से अनुकूल कार्य अवश्य बनेंगे।
मीन राशि – मन में खिन्नता, बेचैनी, उद्विघ्नता तथा असमंजस का वातावरण बनेगा।



