HomeNationalकांग्रेस अध्यक्ष खडग़े की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की अचानक तबीयत बिगडऩे से उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खडग़े कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। मंगलवार रात उन्हे सांस लेने में तकलीफ होने पर तत्काल बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों के मुताबिक, खरगे की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जल्द ही उनकी सेहत को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है।

82 वर्षीय खरगे हाल के दिनों में लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों और बैठकों में व्यस्त रहे थे। कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने खडग़े के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। खरगे के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘चिंता की कोई बात नहीं है. वे बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर थोड़ी सांस फूलने की शिकायत के बाद अस्पताल गए थे। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में कहा है कि कुछ भी गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें चेक-अप के लिए अस्पताल में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments