HomeNationalदिल्ली समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मॉनसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए आज येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ क्षेत्रों में तेज बिजली, आंधी और स्थानीय स्तर पर बेहद तेज बारिश की स्थिति बन सकती है। लगातार बारिश के चलते कई शहरों में जलभराव, यातायात बाधित होने और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति पैदा हो सकती है।दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच रुक-रुककर मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

इस दौरान करीब 20 से 60 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश वाले बादलों का एक बड़ा समूह एनसीआर के पश्चिमी हिस्से से हरियाणा की ओर बढ़ रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में सक्रिय बारिश की पट्टियां दिल्ली- एनसीआर की ओर बढ़ सकती हैं।नोएडा और गाजियाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट है। दिल्ली में इससे पहले भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था, जिसे अब येलो और ऑरेंज अलर्ट में बदला गया है। मौसम में यह बदलाव सक्रिय मॉनसून ट्रफ और अलग-अलग क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण माना जा रहा है।

ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, केरल और माहे तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तराखंड तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments