HomePunjabमोहाली में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, सैर कर रहे 74 वर्षीय...

मोहाली में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, सैर कर रहे 74 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

मोहाली: थाना मटौर के अधीन फेज-7 में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से सैर कर रहे 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुर लाल शर्मा निवासी फेज-7 के रूप में हुई है। मृतक के बेटे राजेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह रात करीब 10 बजे घर के सामने बनी कोठियों के पीछे की तरफ सैर करने गए थे। रात करीब 11 बजे एक दोस्त ने घर आकर बताया कि चावला पंप से आगे तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनके पिता को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

शिकायत के अनुसार, कार चालक ने राहगीरों की मदद से बहादुर लाल को सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। मटौर पुलिस ने अज्ञात फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को गाड़ी का नंबर मिल गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments