Lifestyle News : अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, क्षेत्र की बारीकियां सीखना चाहते हैं पर एमबीबीएस नहीं कर सकते तो तो ये शॉर्ट टर्म मेडिकल कोर्स कर अच्छा वेतन पा सकते हैं। मेडिकल के क्षेत्र में बढ़ती मांग को देखते हुए आजकल नौकरियों की कोई कमी नहीं है।
सर्टिफिकेट इन फर्स्ट एड (6 महीने) – यह चिकित्सा क्षेत्र का सबसे छोटा और बुनियादी कोर्स है। इसमें आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार देने की ट्रेनिंग दी जाती है। दुर्घटनाओं, चोट लगने या अचानक बीमार पड़ने पर डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले दी जाने वाली सहायता इसमें सिखाई जाती है। रेड क्रॉस जैसी संस्थाएं और कई सरकारी संस्थान मेडिकल से जुड़ा यह कोर्स कराते हैं।
डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी 2 साल – अगर आप लैब और टेस्टिंग में रुचि रखते हैं तो डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कोर्स 2 साल का होता है। इसमें खून, पेशाब और अन्य शारीरिक नमूनों की जांच करना सिखाया जाता है। आज के समय में बिना लैब रिपोर्ट के कोई भी इलाज संभव नहीं है, इसलिए इस क्षेत्र में नौकरियों की कमी नहीं है।
डिप्लोमा इन डायलिसिस टेक्नोलॉजी (1 से 2 साल) – किडनी रोगों के बढ़ते मामलों के कारण डायलिसिस टेक्नीशियन की मांग बहुत बढ़ी है. यह कोर्स कम समय में पूरा किया जा सकता है। इसमें स्टूडेंट्स को डायलिसिस मशीन ऑपरेट करने और मरीजों की देखभाल करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। सरकारी और निजी, दोनों तरह के हॉस्पिटल में इसके बाद अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिल जाती है।
सर्टिफिकेट इन नर्सिंग असिस्टेंट (1 साल) – नर्सिंग क्षेत्र में जाने का यह सबसे छोटा रास्ता है। 1 साल के इस कोर्स में मरीजों की बुनियादी देखभाल, इंजेक्शन लगाना, बैंडेज करना और डॉक्टर की सहायता करना सिखाया जाता है। यह कोर्स उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सेवा भाव के साथ चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं। यह नर्सिंग कोर्स आपको जल्द से जल्द नौकरी दिलवा सकता है।
डिप्लोमा इन रेडियोलॉजी/एक्स-रे टेक्नोलॉजी (2 साल) – एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसे डायग्नॉस्टिक टूल्स के बिना मॉडर्न मेडिकल इंडस्ट्री अधूरी है। 2 साल का यह मेडिकल डिप्लोमा कोर्स आपको रेडियोलॉजी विभाग में कुशल टेक्नीशियन बना सकता है। छोटे क्लीनिक से लेकर बड़े मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल तक, हर जगह रेडियोलॉजिस्ट/एक्स-रे टेक्नीशियन की काफी डिमांड रहती है! मेडिकल डिप्लोमा कोर्स का करियर स्कोप।



