मंडी। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंडी में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल की जनता से किए वादे निभाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए मोदी सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्ट और हजारों-करोड़ की योजनाओं को लागू किया है। सांसद ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधकर कहा, “जब अपनी विफलताओं के लिए जनता सवाल पूछ रही है, तब कांग्रेस सरकार आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने में लगी है। मगर हिमाचल की जनता अच्छी तरह जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वहां करके दिखाते हैं।
भाजपा सांसद ने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। सांसद ठाकुर ने कांग्रेस पर प्रहार कर कहा कि जनता को गुमराह करने की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश की जनता भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की विकासपरक नीतियों पर फिर विश्वास जताएगी।



