Lifestyle News : करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को है। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सजधजकर सोलह शृंगार करती हैं और चांद को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस मौके पर हर महिला चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए। अगर आप भी करवा चौथ के लिए बेहतरीन ज्वेलरी डिजाइन चाहती हैं तो यहां आपके लिए ये विकल्प उपलब्ध हैं
पारंपरिक ज्वेलरी – पारंपरिक ज्वेलरी करवा चौथ जैसे पारंपरिक अवसरों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। यह ज्वेलरी हर महिला को रॉयल लुक देती है। अगर आप रेड, मैरून या गहरे रंग की साड़ी, लहंगा या अनारकली पहन रही हैं तो आपका रूप और भी निखर जाएगा और आपका त्योहार का लुक सबसे खास दिखेगा।
पोल्की डायमंड सेट – पोल्की डायमंड ज्वेलरी इन दिनों फैशन का बड़ा ट्रेंड बन चुकी है। यह न सिर्फ ब्राइडल बल्कि फेस्टिव लुक के लिए भी परफेक्ट मानी जाती है। पोल्की सेट आपके पारंपरिक आउटफिट को मॉडर्न टच देता है और आपको गॉर्जियस और रॉयल लुक प्रदान करता है। करवा चौथ पर अगर आप स्टाइल और ट्रेडिशन का सही बैलेंस चाहती हैं, तो पोल्की डायमंड ज्वेलरी सबसे बेहतर रहेगी।
नेकलेस – नेकलेस हर महिला की ज्वेलरी बॉक्स की शान होता है। करवा चौथ जैसे खास मौके पर यह आपके लुक में एलीगेंस और रॉयल्टी जोड़ देता है। चाहे आप साड़ी पहनें या लहंगा, हेवी वर्क वाला आपके गले की खूबसूरती को और निखार देता है और पूरे लुक को ग्रेसफुल बना देता है।
लंबे झूमके और झुमर – अगर आप हल्के या सिंपल कपड़े पहन रही हैं तो हेवी ईयरिंग्स आपके लुक को परफेक्ट बैलेंस देंगे। लंबे झूमके, झुमर न सिर्फ आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि आपको रॉयल और ग्रेसफुल लुक भी देते हैं। इन्हें आप छोटे या सिंपल नेकपीस के साथ कैरी करके अपने पूरे लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं।
मांग टीका – करवा चौथ पर माथे का श्रंगार सुहागिनों के लिए बेहद खास माना जाता है। हेवी मांग टीका या माथा पट्टी आपके चेहरे को रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देती है। अगर आप ओपन हेयरस्टाइल रख रही हैं या फिर जूड़ा बना रही हैं, तो ये आपके लुक में चार चांद लगा देंगी और आपको और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना देंगी।
कड़े और चूड़ियां – करवा चौथ का श्रंगार बिना चूड़ियों के अधूरा माना जाता है। इस मौके पर सोने या हीरे जड़ी चूड़ियां पहनकर आप अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं। इसके साथ ही ट्रेडिशनल कड़े भी लुक में चार्म जोड़ते हैं और पूरे श्रंगार को और ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं।
पायल और बिछुए – करवा चौथ पर पैरों का श्रंगार भी बेहद खास माना जाता है। चांदी की पायल और बिछुए न सिर्फ आपके लुक को पूरा करते हैं बल्कि उसमें ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल टच भी जोड़ते हैं। ये आपके पूरे श्रंगार को और आकर्षक बना देती हैं।



