आज जन्म लिए बालक का फल…. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल नेत्र वाला, लोभ-दम्भी, सोना-चांदी का व्यापारी, गाय-भैंस की डेरी वाला, दूध का व्यापारी, डोलोमाईट-छुई की माइन्स वाला जातक होगा।
मेष राशि – कुटुम्ब की समस्यायें सुलझेंगी, स्थिति नियंत्रण में रखें, कार्य में असफलता की संभावना है।
वृष राशि – कारोबार में लाभांवित योजना बनेगी, नवीन कार्य योजनायें बनेंगी, परिश्रम से काम बनेंगे।
मिथुन राशि – कार्य कुशलता से संतोष एवं स्त्री वर्ग से हर्ष होगा, कार्य-व्यवसाय में तेजी अवश्य ही आयेगी।
कर्क राशि – धन लाभ होगा, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, कार्य-व्यवसाय पर ध्यान देने से लाभ होगा।
सिंह राशि – अधिकारियों की उपेक्षा से हानि होगी, मानसिक बेचैनी रहेगी, कार्य में बाधा आयेगी, धैर्य से कार्य करें।
कन्या राशि – सोचे कार्य परिश्रम से पूर्ण होंगे, कार्य में सफलता मिलेगी, संघर्ष पूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
तुला राशि – समृद्धि के साधन बनेंगे, कार्यक्षमता अनुकूल होगी, अधिकारियों से तनाव बन सकता है, विवाद से बचें।
वृश्चिक राशि – भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े हुये कार्य बनेंगे, समय का उपयोग अवश्य करें, कार्य पूर्ण अवश्य करें।
धनु राशि – मानसिक क्लेश व मन अशांत रहेगा, धन हाथ सये होकर जाता रहेगा, कार्य अवश्य बनेंगे ध्यान दें।
मकर राशि – मनोबल उत्साहवर्धक होगा, इष्ट मित्रों से परेशानी होगी, तटस्थता से कार्य निपटा लें, समय का ध्यान रखें।
कुंभ राशि- दैनिक कार्यगति अनुकूल होगी, चिन्तायें कम होंगी, तटस्थता से कार्य अवश्य निपटा लें, तनाव से बचें।
मीन राशि – कार्यगति अनुकूल होगी, सफलता के साधन अवश्य ही जुटायेंगे, समय परिस्थिति का लाभ अवश्य लें।



