HomeNationalजम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बादल फटने से भारी तबाही, सड़क मार्ग बंद,...

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बादल फटने से भारी तबाही, सड़क मार्ग बंद, रेस्क्यू टीमें तैनात

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग के रंगा मोड इलाके में गुरुवार को बादल फटने से भारी तबाही हुई। बाढ़ के कारण भूस्खलन-कीचड़ से सड़क मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ। नदियों के जलस्तर में अचानक भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को नदी के किनारों और जल स्रोतों के पास न जाने की सलाह दी गई है। सोनमर्ग में भारी बारिश के बीच श्रीनगर और लेह राजमार्ग प्रभावित हुआ है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने हाईवे को बंद कर दिया है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को तैनात कर दिया गया है। सड़क को साफ करने और जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन के कर्मियों और मशीनों को तुरंत मौके पर भेजा गया है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों और चालकों को प्रभावित क्षेत्र से गुजरते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।बता दें यह घटना घाटी में पिछले कुछ दिनों से जारी खराब मौसम के बीच आई है। इससे लगभग 10 दिन पहले 3 अगस्त को भी घाटी में कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसके चलते सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments