चंडीगढ़ : भारत में रोमानिया की राजदूत सुश्री सेना लतीफ ने पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर भारत और रोमानिया के मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।



