HomeHaryanaआज पंजाब को जरूरत है डबल इंजन सरकार की- मुख्यमंत्री नायब सिंह...

आज पंजाब को जरूरत है डबल इंजन सरकार की- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब की राजनीति एक ऐसे दौर से गुजर रही है जहां सत्ता, स्थिरता और जनहित के बीच गहरा संघर्ष दिखाई दे रहा है। हाल ही में जो घटनाएं सामने आई हैं।  उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में अस्थिरता बढ़ रही है। पंजाब को आज जरूरत है एक ऐसी डबल इंजन सरकार की, जो केवल वादे न करे, बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखे। जरूरत है एक ऐसे नेतृत्व की, जो निर्णय लेने से न डरे, जो जनता के हित को सर्वोपरि रखे और जो देशहित में काम करे। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की तर्ज पर विकसित पंजाब बनाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अपने चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित पंजाब के वाल्मीकि व सिख संप्रदाय के प्रतिनिधियो के एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कांग्रेस के एससी विभाग के हिमाचल प्रदेश के वाइस चेयरमैन व अखिल वाल्मीकि धर्म समाज अवादश के राष्ट्रीय चेय़रमैन रणदीप सिंह गिल (हलका अटारी, पंजाब) कांग्रेस छोड़कर पंजाब भाजपा में दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित शामिल हुए।  मुख्यमंत्री ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूर्ण मान सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 70 वादों को 18 महीने में ही पूरा कर दिखाया है। युवाओं को बिना खर्ची व बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी हैं, जबकि पंजाब में नौकरियों के नाम पर युवाओं से भेदभाव किया जा रहा है। मुख्य़मंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

सड़क और रेल कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं तथा रिकॉर्ड संख्या में नए मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईआईटी और आईआईएम खोले गए हैं।हरियाणा का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश के 23 में से 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं।मुख्यमंत्री ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर बल देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने युवाओं को नशे की  बुराई से बचाने के लिए एक व्यापक और बड़ा अभियान चला रखा है। नशे के सौदागरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पंजाब सरकार की अनदेखी के कारण जहां वहां का युवा नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, वहीं हरियाणा में युवाओं को मैदानों से जोड़ने के लिए 2000 खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं, जहां प्रतिदिन लाखों युवा अभ्यास करते हैं।इसी खेल नीति का परिणाम है कि हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के बेटों व बेटियों ने पदक जीते हैं। गर्व की बात यह है कि इन 7 स्वर्ण पदकों में से 5 मेडल हरियाणा की बेटियों ने अपने नाम कर देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, राजकुमार वाल्मीकि व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments