HomePunjabमोहाली में कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका 

मोहाली में कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका 

मोहाली : आम आदमी पार्टी के आंगन में फूल नहीं बल्कि गुलदस्ता ही खिल गया जिस समय कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत 60-70 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। वहीँ आम आदमी पार्टी के नेताओं  सरबजीत सिंह, आरपी शर्मा और अक्विंदर गोसल ने इन सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आम पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने जुझार नगर पंचायत एवं बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी की तरफ से 14 अक्टूबर को करवाए जा रहे विशाल जागरण का आमंत्रण विधायक कुलवंत सिंह एवं समस्त आप नेताओं को दिया।

आप पार्टी के पार्षद सरबजीत सिंह ने बताया कि कांग्रेस कि गलत नीतियों से तंग कर एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है जिससे आम आदमी पार्टी को एक बड़ी मजबूती हासिल होगी। उन्होंने साथ ही जुझार नगर के सरपंच इकबाल सिंह की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार एवं आम आदमी पार्टी की कार्यशाली एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंच कर पार्टी में अहम भूमिका निभाई है। ज्वाइन करने वाले सभी नेता कार्यकर्ता जुझार नगर के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि इन कांग्रेसी नेताओं के आम आदमी पार्टी में आने से पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने यह भी वायदा किया कि आम आदमी पार्टी जुझार नगर के विकास कार्य अग्रणी भूमिका निभाएगी। आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वालों में प्रमुख तौर पर महेंद्र लाल, महासचिव बाजीगर बिरादरी पंजाब, दर्शन कुमार, प्रधान, ज्ञानचंद, मुंदरी राम, पूर्व पंच, बिल्ला राम, बहादुर राम, विक्की पंच,  बंटी, रवि, नसीब, राजकुमार, शिवकुमार, जसप्रीत, हैप्पी, कुलदीप कुमार, विशाल कुमार,  गुरचरण सिंह, सतपाल, भूपेंद्र सिंह, अजय कुमार, रिंकू, बलकार सिंह, दिलबर, रेश्मा पंच, गेंदाराम आदि आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments