HomeNationalदेश के कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, पहाड़ों पर...

देश के कई राज्यों में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बदला मौसम

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 17 अक्टूबर तक साफ मौसम रहने का अनुमान लगाया है। दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में 12 से 15 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश का दौर भले ही थम गया हो, लेकिन दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली वालों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 17 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अगले 5 दिन आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में शनिवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों पर भी गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी गुलाबी ठंड की एंट्री हो गई है। हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले हफ्ते में हुई बर्फबारी से कई जिलों में रात का तापमान भी शून्य से नीचे चला गया है। उत्तर प्रदेश में भी ठंड की शुरुआत हो गई है। कई जिलों में लोगों ने कंबल निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में 15 अक्टूबर तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान इन राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहेगा। इसके साथ ही बिहार और झारखंड में भी अब मौसम का मिजाज बदल गया है और हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments