HomeNationalबारिश और बाढ़ से अनेक राज्यों में हालात बिगड़े,हिमाचल में मानसून से...

बारिश और बाढ़ से अनेक राज्यों में हालात बिगड़े,हिमाचल में मानसून से अब तक 103 मौतें

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसका असर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भी दिखाई दे रहा है। मंदाकिनी नदी के उफान के कारण रामघाट पर बना पुल नदी में समा गया, जबकि कई घरों में करीब 5 फीट तक कीचड़ भर गया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में वॉटरफॉल में फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया है।मंदाकिनी का जलस्तर अब कम होने लगा है, लेकिन बाढ़ के बाद कीचड़ और मलबे ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सतना में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के 58 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज और वाराणसी समेत 18 जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बिहार में बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ी मुश्किल – नेपाल में बाढ़ के बाद कोसी बैराज और गंडक बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बिहार के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। भागलपुर के सबौर में गंगा के कटाव के चलते 8 घर नदी में समा गए। प्रभावित इलाकों में लोगों के सामने सुरक्षित स्थानों पर जाने की चुनौती बनी हुई है। बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में पटना, सुपौल, जमुई और रोहतास में तेज बारिश हुई। सुपौल में कोसी नदी के किनारे करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से भी लोगों में दहशत फैल गई।

हिमाचल में बारिश का यलो अलर्ट, 103 लोगों की मौत – हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक कमजोर रहने के बाद मानसून ने फिर जोर पकड़ा है। कांगड़ा में बीती रात भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। 30 जून से शुरू हुए मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 103 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब-चंडीगढ़ में उमस, हल्की बारिश की संभावना – पंजाब के 12 जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि, कई इलाकों में लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली है। चंडीगढ़ में सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर के अधिकतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments