HomeNationalदर्दनाक हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार पलटी, चार युवकों की...

दर्दनाक हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार पलटी, चार युवकों की मौत

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई। वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बदायूं से दिल्ली की तरफ जा रही तेज रफ्तार थार अचानक पलट गई। थार में पांच लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायल युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया।

यहां डॉक्टर ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बदायूं निवासी जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि के रूप में हुई है। वहीं 17 साल के घायल किशोर का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को गंगा एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात बहाल कराया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थार की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। अचानक वाहन डगमगाया और देखते ही देखते बेकाबू होकर पलट गया। थार करीब 5-6 बार पलटी खाकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments