HomeHaryanaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती

चंडीगढ़ – हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत जिस गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, उसका एक और मजबूत उदाहरण वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की 7.8 प्रतिशत GDP वृद्धि दर है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती और निरंतरता के साथ आगे बढ़ रही है।मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत न झुका है, न रुका है, बल्कि निरंतर आगे बढ़ता रहा है।

वैश्विक परिस्थितियों, अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन में उत्पन्न रुकावटों जैसी चुनौतियों के बावजूद 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करना भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद और आत्मविश्वास को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि यह आर्थिक वृद्धि दर 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयास, देश की बढ़ती आर्थिक क्षमता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा आज एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी मजबूती का परिचय दे रही है। इस ऐतिहासिक आर्थिक प्रगति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments