HomeNational बिगड़ेगा मौसम : 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी,दिल्ली में रेड...

 बिगड़ेगा मौसम : 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी,दिल्ली में रेड अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 5 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 5 सितंबर को दिनभर बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभागों के साथ शेखावाटी क्षेत्र में भी मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। कोटा संभाग में कुछ जगहों पर अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है।उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों में व्यापक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है। बिहार में भी कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments