HomeNationalPM मोदी आज मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2026 का उद्घाटन

PM मोदी आज मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2026 का उद्घाटन

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को एक दिवसीय मुंबई दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय प्रौद्योगिकी आयोजनों में शामिल ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-2026’ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री शाम 5.45 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे और देश-विदेश से जुटे प्रतिनिधियों को विशेष रूप से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मुंबई और विशेष रूप से हवाई अड्डा परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दरअसल मुंबई में 8 से 11 सितंबर तक सातवें ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2020 में शुरू हुई यह परिषद अब वित्तीय प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विचार-मंच के रूप में पहचान बना चुकी है।

सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, वित्तीय नियामकों, केंद्रीय बैंकों के प्रतिनिधियों, वित्तीय संस्थानों, फिनटेक कंपनियों, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञों, वैश्विक निवेशकों और शिक्षाविदों सहित दुनिया भर के प्रमुख प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस वर्ष फिनटेक फेस्ट की मुख्य थीम ‘एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन और क्वांटम’ रखी गई है। सम्मेलन का उद्देश्य डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भारत के वैश्विक नेतृत्व को और मजबूत करना है। इसके साथ ही नीति, नियमन, तकनीक, पूंजी और उद्योग से जुड़े सभी प्रमुख पक्षों को एक साझा मंच पर लाकर वित्तीय क्षेत्र के भविष्य पर व्यापक मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में एजेंटिक एआई, प्रोग्रामेबल फाइनेंस, टोकनाइजेशन और क्वांटम तकनीक जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। विशेषज्ञ इन तकनीकों के वित्तीय क्षेत्र पर संभावित प्रभाव, अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

 वडोदरा में 35 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं – मुंबई पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार दोपहर 12 बजे गुजरात के वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। वडोदरा का कार्यक्रम पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री विशेष विमान से मुंबई पहुंचेंगे और शाम को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के मुंबई दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। हवाई अड्डे से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी भी बढ़ाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments