HomeHaryanaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में सरकार बनाने पर विकसित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में सरकार बनाने पर विकसित भारत की तर्ज पर बनाएंगे विकसित पंजाब-  नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब की राजनीति ऐसे दौर से गुजर रही है जहां सत्ता, स्थिरता और जनहित के बीच संघर्ष चल रहा है। युवा नशे की गिरफ्त में हैं। पंजाब में ऐसी सरकार की जरूरत है जो राज्य के विकास के लिए निर्णय लेने से न डरे, जो जनता के हित को सर्वोपरि रखे और जो देशहित में काम करे। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की तर्ज पर विकसित पंजाब बनाने का काम करेंगे और हरियाणा की कल्याणकारी योजनाओं को भी पंजाब में लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में पंजाब के विभिन्न हलकों से आए लोगों के साथ संवाद कर रहे थे। इस मौके पर पंजाब के विभिन्न हलकों के 500 से ज्यादा सरपंचों, जिला परिषद सदस्यों, किसान संगठन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, मुख्यमंत्री नायब सिंब सैनी ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 70 वादों को 18 महीने में ही पूरा कर दिखाया है। जबकि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पांच साल में अपने 57 चुनावी वादों में से एक को भी पूरा नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में हरियाणा के 2 लाख से ज्यादा युवाओं को बिना खर्ची व बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां दी हैं, जबकि पंजाब में नौकरियों के नाम पर युवाओं से भेदभाव किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के लिए एक व्यापक और कड़ा अभियान चला रखा है, जबकि पंजाब का युवा नशे की गिरफ्त में है। पंजाब सरकार नशे को दूर करने में विफल रही है।उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेहतर खेल नीति के कारण खिलाड़ी ओलंपिक, पैरा ओलंपिक, एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स में देश में सबसे ज्यादा पदक जीत रहे हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है।

 12 साल में किसानों को फसल खराबे का 16500 करोड़ रुपये दे चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संस्कृति मजबूत हुई है। हरियाणा सरकार ने गुरुओं व संतों के दिवसों को मनाने का काम किया है। इसी कड़ी में श्री गुरु तेग बहादुर जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी व श्री गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व मनाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का समृद्ध राज्य रहा है, लेकिन आजादी के लगभग 19 साल बाद पंजाब से बना हरियाणा राज्य आज विकास यात्रा में पंजाब से कहीं आगे निकल गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार आने पर लोगों का पंजाब के प्रति जो विश्वास व पहचान थी, उसे फिर से खड़ा किया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर किया जाएगा, उद्योगों का पलायन रोका जाएगा, युवाओं को स्टार्टअप से आगे बढ़ाया जाएगा और व्यापारियों के बीच डर को खत्म किया जाएगा।इस अवसर पर पंजाब के पूर्व सांसद सरदार जगमीत सिंह बराड़, हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, महेंद्र सिंह सैनी, सरदार दीदार सिंह भट्टी, सरदार रघुवीर सिंह छिंदा, जत्थेदार बाबा पंजाब सिंह, राजेंद्र कौर, विशाल गुर्जर  व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments