HomeNational देश के 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में रेड...

 देश के 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

नई दिल्ली । 11 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।

इन राज्यों में ज्यादा असर – ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा, कुछ इलाकों में रेड अलर्ट।
बंगाल और झारखंड में  भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट वाले क्षेत्र। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है बिहार में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है।मध्य प्रदेश में कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक की चेतावनी है राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र और संबंधित मौसम प्रणालियां बारिश को बढ़ावा दे रही हैं। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव, यातायात बाधित होने और बिजली गिरने का खतरा रह सकता है। स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments