HomePunjabनशा मुक्त पंजाब यात्रा युवाओं को बचाने के लिए जन आंदोलन बनेगी:...

नशा मुक्त पंजाब यात्रा युवाओं को बचाने के लिए जन आंदोलन बनेगी: केवल सिंह ढिल्लों

फाजिल्का/चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया आज फाजिल्का पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को लेकर समीक्षा बैठक की और रैली स्थल पुरानी सब्जी मंडी का भी जायजा लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने तथा यात्रा का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब इस समय नशे की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे का प्रभाव केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरे परिवार प्रभावित होते हैं।
“किसी मां का बेटा, किसी बहन का भाई, किसी का पति और किसी का पिता नशे की चपेट में आ रहा है। नशे के कारण उजड़े परिवारों की कहानियां सुनकर रूह कांप जाती है।”ढिल्लों ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भाजपा पंजाब को नशा मुक्त करने के संकल्प के साथ ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू करने जा रही है।उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत 18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन द्वारा की जाएगी। इसके बाद 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारा ज्योति स्वरूप साहिब, 20 सितंबर को फाजिल्का के सादिकी बॉर्डर और 21 सितंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो से यात्रा के विभिन्न चरण रवाना होंगे।
उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को सादिकी बॉर्डर से यात्रा के चरण के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल विशेष रूप से शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक राजनीतिक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की लड़ाई है। उन्होंने पंजाबवासियों से यात्रा से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है।इस अवसर पर डॉ. सतीश पूनिया ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से यात्रा को आम लोगों तक पहुंचाने तथा नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments