HomeHaryanaकरनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश

करनाल : पुलिस की एंटी ऑटो-थेफ्ट स्टाफ टीम ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 बाइक व 2 एक्टिवा सहित कुल 11 वाहन बरामद किए हैं। एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ प्रभारी निरीक्षक रोहताश सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर करनाल बाईपास रिंग रोड, बहद रकबा गांव कुटेल से साहिल कुमार उर्फ दीवा व मनीष, निवासी गांव कैरवाली को चोरीशुदा बाइक सहित काबू किया। आरोपियों से पूछताछ एवं जांच के दौरान निशानदेही पर कुल 7 चोरीशुदा बाइक बरामद की गईं।

इसी प्रकार मुख्य सिपाही सुखमहेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने कार्रवाई करते हुए पश्चिमी यमुना नहर करनाल से आकाश उर्फ काशी, निवासी जुंडला तथा धीरज उर्फ आजाद, निवासी हांसी चौक, करनाल को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू किया। आरोपियों के कब्जे से 2 चोरीशुदा मोटरसाइकिल व 2 एक्टिवा बरामद की गईं। इस प्रकार चारों आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही पर कुल 9 चोरीशुदा बाइक व 2 एक्टिवा सहित 11 चोरीशुदा दुपहिया वाहन बरामद किए जा चुके हैं। प्रारंभिक जांच में बरामद वाहन थाना शहर करनाल, थाना सिविल लाइन करनाल, थाना रामनगर, थाना इंद्री, थाना मधुबन, थाना सदर करनाल तथा जिला पानीपत के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी होना पाए गए हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर वाहन चोरी की अन्य वारदातों एवं गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments