HomeNational मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, 18 राज्यों में बारिश...

 मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में मॉनसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने 19 सितंबर 2026 को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है।दिल्ली में 19 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।राजस्थान में 19 सितंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मॉनसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 19 और 20 सितंबर को बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। बिहार में भी 19 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान है।पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश में व्यापक बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments