HomeNational मायावती ने भतीजे ईशान आनंद को बनाया राष्ट्रीय संयोजक

 मायावती ने भतीजे ईशान आनंद को बनाया राष्ट्रीय संयोजक

 लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने परिवारवाद के आरोपों के बीच बड़ा राजनीतिक दांव खेलकर लखनऊ में अपने भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। यह घोषणा पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में की गई, जहाँ बसपा ने आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अपने दम पर मैदान में उतरने का फैसला कर संगठन और चुनावी तैयारियों को तेज करने का ऐलान किया।

राष्ट्रीय बैठक को संबोधित कर मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं से चुनावी जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया, विशेषकर उत्तरप्रदेश में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने परिवारवाद के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बसपा हमेशा इससे अलग रही है और पार्टी संस्थापक कांशीराम का सिद्धांत था कि पूरा बहुजन समाज ही उनका परिवार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिश्तेदार संगठन में काम कर सकते हैं, लेकिन जिम्मेदारी व्यक्तिगत पारिवारिक हित के आधार पर नहीं होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments