Lifestyle News : अगर आप भी स्किनकेयर के लिए पार्जर में महंगे ट्रीटमेंट करवाती है। सतर्क हो जाएं। इससे कम में ही झुर्रियां आने का खतरा बढ़त है आप अपनी त्वचा पर निखार सकती है। इसे लिए ये तरीके अपनायें-
सबसे पहले क्लींजिंग करें – सबसे पहले आप किसी भी माइल्ड या सल्फेट-फ्री फेस वॉश से अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। अब कच्चा दूध या गुलाब जल में से कोई एक चीज कॉटन में डुबोएं और इससे पूरे चेहरे और गर्दन की सफाई करें। इससे आपका चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी बाहर निकल जाएगी।
इसके बाद स्क्रबिंग करें – वहीं इसके बाद अपनी त्वचा के अनुसार कोई भी माइल्ड स्क्रब लें। अब स्क्रब को हल्के हाथों से लगाते हुए चेहरे मसाज करें। यदि आप चाहें तो घर पर ही होममेड स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए बेसन, गेंहू का आटा और दही को मिलाकर बना सकती हैं। अब इसको अच्छी तरह नाक, माथे और गालों की स्क्रबिंग करें।
भाप लें – इसके लिए पानी भरकर 4 से 5 मिनट तक चेहरे भाप लें। यदि आपको ज्यादा फायदा चाहिए, तो स्टीमर में एसेंशियल ऑयल जैसे टी-ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकती हैं। जब आप लेंगी तो बंद पोर्स खुल जाएंगे और ब्लैकहेड्स भी कम हो जाते है।
फेस पैक और टोनर – अपनी त्वचा को चमकाने के लिए मुल्तानी मिट्टी, चंदन और एलोवेरा जेल वाले फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनको आप अच्छे मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसको आप कुछ देर के लिए फ्रिज में रख लें, उसके बाद 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर अप्लाई कर लें। इसके बाद आप अपने चेहरे को पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद अल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें।
मॉइश्चराइजिंग – अंत में आप अपनी त्वचा के हिसाब से कोई भी हल्का मॉइश्चराइजर या जेल को अपने चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से अच्छे से मसाज करें। कम खर्च में ही आपको घर पर पार्लर जैसा ग्लो मिलेगा।



