HomeHaryanaसीआईए ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पर की छापेमारी, दो आरोपी काबू ,134...

सीआईए ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पर की छापेमारी, दो आरोपी काबू ,134 पेटियां पटाखे बरामद

कैथल : पुलिस की सीआईए कलायत टीम ने गांव बाता में बिना लाइसेंस व परमिट के विस्फोटक पदार्थ से पटाखे तैयार करने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए 2 आरोपियों को काबू किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 गाडिय़ों में त्यार 134 पेटियां पटाखे बरामद किए गए है। सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने बताया जानकारी देते हुए बताया की सीआईए कलायत के पीएसआई मंजीत कुमार की टीम को गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बाता में गाड़ी छोटा हाथी से पटाखों की पेटियां लोड कर बाहर बेचने की फिराक मै है। सूचना मिली थी कि इनके पास पटाखों के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट नहीं है।

सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने गांव बाता में फ्लाईओवर नीचे बने अंडर ब्रिज से तितरम की तरफ जाने वाले रास्ते पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाता के गेट के सामने नाकाबंदी शुरू की गई। कुछ समय बाद गांव बाता की तरफ से आई छोटा हाथी गाड़ी को रुकवाकर गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठे गांव बाता निवासी अंकित व कंडक्टर गांव बाता निवासी सोमपाल को काबू कर लिया गया। जांच दौरान गाड़ी से 84 पेटियां अवैध पटाखे बरामद हुई। पटाखों के लाइसेंस व परमिट के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने पटाखों की जांच की। जांच के दौरान पेटियों में विस्फोटक पदार्थ होने की पुष्टि हुई। चेकिंग के दौरान गाड़ी से 84 पेटियां पटाखे बरामद हुए।

आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से व्यापक पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने गांव बाता में अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्टरी लगा रखी है। जहां वह पटाखे त्यार करते है। पुलिस टीम ने गांव बाता में उक्त स्थान पर दबिश दी, जहां एक गाड़ी से 50 पेटियां अवैध पटाखे बरामद किए। इसके अतिरिक्त पटाखा फैक्ट्री से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा सामान तथा पैकिंग का सामान भी भारी मात्रा में बरामद किया गया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments