HomeSportमंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम नये रिकॉर्ड बनाने उतरेगी

मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम नये रिकॉर्ड बनाने उतरेगी

मुम्बई । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में भारतीय टीम 16 अक्टूबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीमित ओवर सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में तीन टी20आई और तीन एकदिवसीय मैच शामिल हैं। इसकें टीम का लक्ष्य बड़ी जीत हासिल करना रहेगा।मंधाना ने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और पहली बार साल 2019 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम की कप्तानी सभाली थी। उनके कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो, उन्होंने 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें 11 जीत और 6 हार शामिल हैं, जबकि चार एकदिवसीय मैचों में उन्होंने सभी में जीत दर्ज की है।

इसके अतिरिक्त, महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को दो बार चैंपियन भी बनाया है, जो उनकी प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। कप्तानी मिलने के बाद मंधाना ने हरमनप्रीत के नेतृत्व कार्यकाल को शानदार बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, इतने सालों तक आपके साथ खेलना बहुत अच्छा रहा। आपके नेतृत्व के 10 साल शानदार रहे हैं और साथ मिलकर, हम अपने देश के लिए कई और उपलब्धियां हासिल करने का प्रयास करेंगे।हरमनप्रीत कौर, जिन्होंने बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद सिर्फ खेल के प्रति अपने जुनून के लिए खेलने का फैसला किया था, जिम्बाब्वे सीरीज के लिए दोनों टीमों में एक खिलाड़ी के रूप में शामिल रहेंगी। यह कदम भारतीय महिला क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जहाँ मंधाना के नेतृत्व में टीम नई ऊंचाइयों को छूने का प्रयास करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments