HomePunjabविजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल दफ्तर तपा में तैनात पटवारी मनीष कुमार को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला बरनाला की तहसील तपा के गांव भोतना के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त आरोपी उसकी जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 30,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

रिश्वत देने के लिए राजी न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला तक पहुंच की। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिस दौरान आरोपी पटवारी मनीष कुमार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments