HomeEntertainmentखुद के लिखे गाने को अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने दी आवाज

खुद के लिखे गाने को अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने दी आवाज

मुंबई । अपने नए इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) ट्रैक ‘हार्ट कंट्रोलर’ के साथ अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने संगीत की दुनिया में कदम रखा है। उर्वशी ने इस ईडीएम में न केवल गाना लिख बल्कि उसे अपनी आवाज भी दी है। उर्वशी का कहना है कि वह लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक की ओर आकर्षित रही हैं और इस विधा के माध्यम से अपनी ऑन-स्क्रीन छवि से अलग एक नया रचनात्मक पक्ष सामने लाना चाहती थीं। एक बातचीत में उर्वशी ने बताया कि ‘हार्ट कंट्रोलर’ उनके लिए केवल एक गाना नहीं, बल्कि अपनी संगीत संबंधी अभिव्यक्ति, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को एक साथ प्रस्तुत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के लिए पूरे ईडीएम ट्रैक में मुख्य गायिका के रूप में सामने आना उनके लिए गर्व की बात है। उर्वशी ने इसे अपने करियर का एक नया और महत्वपूर्ण अनुभव बताया।

अभिनेत्री के अनुसार, गाने के बोलों में महाभारत, वंश, गरिमा, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और उनके अपने नाम से जुड़े संदर्भ शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ‘रौतेला’ उपनाम को भी गाने में जानबूझकर शामिल किया गया है। उर्वशी ने ‘हार्ट कंट्रोलर’ शीर्षक के पीछे अपने विचार को समझाते हुए कहा कि उन्होंने ‘उर्वशी’ नाम को दिल पर नियंत्रण रखने के भाव से जोड़कर इस गीत की कल्पना की है। उर्वशी ने बताया कि इस गाने को तैयार करने में उन्हें काफी संतुष्टि मिली। उन्होंने कहा कि वह अपनी आवाज किसी दूसरे कलाकार के गीत में देने के बजाय इस संगीत रचना को खुद दुनिया के सामने प्रस्तुत करना चाहती थीं।

उनके मुताबिक, यह गीत ईडीएम पसंद करने वाले श्रोताओं के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी है, जिन्होंने इस शैली में किसी भारतीय कलाकार को मुख्य आवाज के रूप में नहीं सुना है। ‘हार्ट कंट्रोलर’ के निर्माण में ओरिएंटल हाउस और हॉलीवुड के निर्माता असलन तथा तिमोर जाना ने भी सहयोग किया है। उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ और ‘हेट स्टोरी 4’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ के गीत ‘मोन अमूर’ में भी विशेष भूमिका निभाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments