HomeSportIPL नीलामी में सूर्यकुमार सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती...

IPL नीलामी में सूर्यकुमार सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं टीमें

           इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2027 सत्र की तैयारियों जारी है। आईपीएल के इस 20वें सत्र के लिए इस साल के अंत में होने वाली मेगा नीलामी में कई टीमें अपने स्टार खिलाड़ियों को भी टीमें रिलीज कर सकती है। इस सूची में सूर्यकुमार यादव से लेकर राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी भी शामिल है।टी20 क्रिकेट के दिग्गज सूर्यकुमार यादव के लिए भी स्थिति इस बार बेहद कठिन दिख रही है। मुंबई इंडियंस के इस दिग्गज बल्लेबाज का प्रदर्शन पिछले दो सत्र में अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। ऐसे सूर्या को भी फ्रेंचाइजी रिलीज करने पर विचार कर सकती है, जो कई प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका होगा।

इसमें गुजरात टाइटंस के फिनिशर के तौर पर जाने जाने वाले राहुल तेवतिया का नाम भी शामिल है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आक्रामक पारियों से पहचान बनाने वाले तेवतिया पिछले दो सत्र से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनकी बल्ले की खामोशी टीम के लिए चिंता का विषय रही है, जिसके चलते उन्हें रिलीज किए जाने की पूरी संभावना है।युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भी दिल्ली कैपिटल्स से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि, उन्हें पिछले सीजन में ज्यादा मौके नहीं मिले थे, लेकिन फ्रेंचाइजी उनके लगातार प्रदर्शन में कमी को देखते हुए यह कड़ा फैसला ले सकती है।

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) भी इंग्लैंड के बल्लेबा जैकब बेथेल को रिलीज कर सकती है। बेथेल आरसीबी के लिए कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाए हैं और अब वह दोबारा नीलामी पूल का हिस्सा बन सकते हैं।इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को भी चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज किया जा सकता है। पिछले सीजन में उन्हें पर्याप्त मौके मिले, पर वह उनका फायदा उठाने में विफल रहे, जिसके बाद चेन्नई एक नए सिरे से टीम बनाने की योजना बना सकती है।इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम को भी बाहर किया जा सकता है। उनका प्रदर्शन भी उतना प्रभावी नहीं रहा है जितनी उम्मीद की गई थी।

ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें रिलीज करने का फैसला ले सकती है ताकि नीलामी में नए विकल्पों पर दांव लगा सके।
अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से रिलीज हो सकते हैं। हाल के समय में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में केकेआर भी अब युवा और नए चेहरों को मौका देना चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स भी वेस्टइंडीज के शिमरन हेटमायर को बाहर कर सकती है। हेटमायर भी पिछले सत्र में विफल रहे हैं। उनकी निरंतरता की कमी से फ्रेंचाइजी निराश है। जिसके चलते उन्हें भी रिलीज किए जाने की संभावना है। इस खिलाड़ियो की जगह टीम उन खिलाड़ियों को शामिल कर सकती हैं जिनका प्रदर्शन हाल में अच्छा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments