HomeNationalयूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज: चुनाव आयोग की...

यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी तेज: चुनाव आयोग की टीम सभी राज्यों में तैयारियों की करेगी समीक्षा

नई दिल्ली। अगले साल की शुरुआत में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मणिपुर पहुंची है। उत्तराखंड में अधिकारियों का दौरा हुआ, जबकि पंजाब में 28 अक्टूबर को तैयारियों की समीक्षा होनी है। सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश पर है, जहां 403 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। हालांकि, यूपी में चुनाव आयोग की टीम कब जाएगी, इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।दरअसल, चुनाव आयोग 2027 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। इन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करने से पहले आयोग की टीमें तैयारियों का जायजा ले रही हैं। फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीमें इन राज्यों का दौरा कर रही हैं। इसके बाद पूरा चुनाव आयोग भी संबंधित राज्यों में जाकर तैयारियों की समीक्षा करेगा। यह प्रक्रिया चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले पूरी की जाएगी।

पंजाब का दौरा 28 अक्टूबर को – चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम इस समय मणिपुर में है। यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। इससे पहले आयोग के अधिकारी उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं। अब 28 अक्टूबर को पंजाब में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए टीम जाएगी। गोवा में भी अधिकारियों का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन इसकी तारीखों में बदलाव किया जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अधिकारियों की टीम कब पहुंचेगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। यूपी में 403 विधानसभा सीटें हैं, इसलिए यहां चुनाव की तैयारियों पर खास नजर रहेगी।

जनवरी में जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट – चुनावी तैयारियों के बीच इन राज्यों में इस समय विशेष मतदाता पुनरीक्षण का काम जोरों पर चल रहा है। चुनाव आयोग की ओर से साफ किया गया है कि इन सभी चुनावी राज्यों समेत कुल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फाइनल वोटर लिस्ट आगामी 4 जनवरी को प्रकाशित कर दी जाएगी। वोटर लिस्ट के फाइनल होते ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की पूरी उम्मीद है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने भी अपनी कमर कस ली है।

मार्च और मई 2027 में खत्म होगा विधानसभाओं का कार्यकाल – इन पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि उनकी विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल खत्म होने वाला है। मणिपुर की 60, गोवा की 40, पंजाब की 117 और उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों वाली विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों पर पूरा होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को खत्म होगा। जनप्रतिनिधित्व कानून, 1950 के प्रावधानों के तहत चुनाव आयोग किसी विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने से छह महीने पहले भी चुनाव करा सकता है। ऐसे में आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करने से पहले राज्यों में तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। हालांकि, अभी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments