HomeHaryana25 ग्राम स्मैक सहित एक युवक व मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

25 ग्राम स्मैक सहित एक युवक व मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

यमुनानगर : पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 25 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। टीम ने कार्यवाही करते हुए मुख्य तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बुढिय़ा खारवन रोड पर नशा बेचने काम कर रहा है।

इस सूचना के आधार पर एएसआई अमित कुमार, कर्मवीर, जयपाल की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर एक युवक को गिरफ्तार किया। जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 25 ग्राम हीरोइन (स्मैक) बरामद हुई। जिसकी पहचान गांव नगावा जागीर निवासी सचिन पुत्र राजेंद्र कुमार के नाम से हुई। आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह यह नशीले पदार्थ बुढिय़ा निवासी इरफान उर्फ भूरा पुत्र महबूब से लेकर आया है। टीम ने कार्रवाई करते हुए इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया और आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments