HomeNationalPM मोदी ने एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का किया उद्घाटन

PM मोदी ने एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने पुराना किला में भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।तीन दिवसीय यह फोरम 20 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। फोरम में चीन और ईरान समेत 25 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य SCO देशों की साझा सभ्यतागत और सांस्कृतिक विरासत को सामने लाना तथा सदस्य देशों के बीच संवाद और आपसी समझ को बढ़ावा देना है।

फोरम की एक प्रमुख विशेषता पाकिस्तान की भागीदारी रही। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत पहुंचा है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक फोरम में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। उनकी भागीदारी को भारत-पाकिस्तान संबंधों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एससीओ के सदस्य और संबंधित देशों के प्रतिनिधि इस दौरान साझा सभ्यताओं, सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय संवाद से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। आयोजन के लिए पुराना किला जैसे ऐतिहासिक स्थल का चयन भी भारत की प्राचीन सभ्यतागत विरासत और आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय संवाद के बीच संबंध स्थापित करने के उद्देश्य को दर्शाता है। फोरम के माध्यम से भारत एससीओ देशों के बीच सांस्कृतिक संपर्क और संवाद को मजबूत करने पर जोर दे रहा है। तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के बीच साझा विरासत और सांस्कृतिक संबंधों को लेकर विचार-विमर्श होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments