आज जन्म लिए बालक का फल…. आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमानी, चपल, चतुर, चंचल, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, अपनी चलाने वाला, हठ-योगी, ट्रांसपोर्टर तथा ट्रक-बस मालिक, वाहन चलाने वाला, धनी-मानी, लोभी होगा।
मेष राशि – दैनिक व्यवसाय गति अनुकूल हो, भाग्य का सितारा साथ देगा, समय का ध्यान रखें।
वृष राशि – धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्यगति में उदासीनता बनी रहेगी।
मिथुन राशि – योजनायें फलीभूत हों, विशेष कार्य स्थगित रखें, कार्य में परेशानी होगी।
कर्क राशि – असमंजस कष्टप्रद होगा तथा किसी अरोप से बचें, चोटादि का भय।
सिंह राशि – आकस्मिक विरोध, तनाव, अपवाद, आरोप, धन का व्यय, व्यर्थ यात्रा होगी।
कन्या राशि – व्यवसायिक समृद्धि के साधन फलप्रद होंगे, तनाव, क्लेश व अशांति होगी।
तुला राशि – संघर्ष से सफलता मिलेगी, कार्यगति अनुकूल होगी, कुछ समस्यायें सुलझेंगी ध्यान दें।
वृश्चिक राशि – असमंजस कष्टप्रद होगा, किसी अरोप-प्रत्यारोप से बचकर चलें, लाभ होगा।
धनु राशि – व्यवसाय गति अनुकूल, भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े कार्य बनेंगे।
मकर राशि – दैनिक समृद्धि के साधन जुटायें, इष्ट-मित्र सुखवर्धक अवश्य होंगे।
कुंभ राशि – कहीं दुर्घटनाग्रस्त होने से बचें, कुटुम्ब की समस्यायें अवश्य सुलझेंगी।
मीन राशि – धन का व्यर्थ व्यय होगा, बेचैनी तथा दूसरों के कार्यों में भटकना पड़ेगा, ध्यान दें।



