HomeNationalकड़ाके की ठंड की चपेट में आया उत्तर और मध्य भारत, राजस्थान–दिल्ली में...

कड़ाके की ठंड की चपेट में आया उत्तर और मध्य भारत, राजस्थान–दिल्ली में तापमान लुढ़का

नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत में ठंड तेज़ी से बढ़ रही है। भोपाल में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9.2 डिग्री कम है। एक ही रात में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और इसी के साथ 1941 का 84 साल पुराना नवंबर के रिकॉर्ड के मुकाबले यह नया रिकॉर्ड बन गया।दिल्ली में भी नवंबर की ठंड ने तीन साल पहले के मुकाबले नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। हालांकि अभी कोल्ड वेव घोषित नहीं की गई है, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि सोमवार रात भी तापमान गिरा तो आधिकारिक कोल्ड वेव की घोषणा हो सकती है। यहां प्रदूषण के मोर्चे पर भी राहत नहीं मिली। सोमवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 359 दर्ज हुआ, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। ग्रेप-3 लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं दिख रहा है।

राजस्थान में भी मौसम बेहद सर्द रहा। रविवार को 16 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सीकर 4.3 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे रहा। उत्तर भारत से आने वाली तेज़ ठंडी हवाओं ने राजस्थान सहित कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम केंद्र जयपुर ने 4 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम शुष्क रहने के बावजूद रातें लगातार सर्द होती जा रही हैं। कई पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।पंजाब में भी तापमान तेजी से गिरा है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंच गया है। वहीं मानसा रविवार को 29.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

ठिठुर रहा मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश भी मध्य नवंबर माह में ठिठुर रहा है। भोपाल और इंदौर में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक जा चुका है। ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन में भी कड़ाके की ठंड है। अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी है। वैसे फिलहाल राज्य के अधिकांश जिलों में स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जानकार कहते हैं कि ठिठुरन और बढ़ेगी ऐसे में स्कूलों का समय बदलने की आवश्यकता महसूस होगी।ठंड की इस शुरुआती लहर ने उत्तर और मध्य भारत में सर्दियों की दस्तक तेज़ कर दी है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग ठंड से बचाव के उपाय करें और सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments